Share

गोपेश्वर। गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग (वीसी) के माध्यम से सभी जिलों में दैवीय आपदा, राजस्व वाद, जिला योजना शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों की समीक्षा की। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने आयुक्त को जिले में राजस्व वाद, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था, जिला योजना, दैवीय आपदा, सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों की स्थिति से अवगत कराया। जिले में दैवीय आपदा के दौरान जिले में 17 लोगों की मृत्यु, छह लोग घायल तथा एक लापता है। क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुर्ननिर्माण के लिए विभागों एवं सभी प्रभावितों को आपदा मानकों के अनुसार धनराशि आवंटित की जा चुकी है। बताया कि आपदा में सात करोड़ के सापेक्ष 5.75 करोड़ व्यय हुआ है। जिलाधिकारी ने गढ़वाल आयुक्त को अवगत कराया कि सीएम हेल्पलाइन नंबर पर चमोली में केवल 21 शिकायतें ही लंबित है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *