Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। एम0जे0पी0 रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली की अन्तरमहाविद्यालय पुरूष-क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन गुरूवार को आईएफटीएम विश्वविद्यालय के क्रिकेट ग्राउंड पर हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे आईएफटीएम विश्वविद्यालय कुलाधिपति राजीव कोठीवाल और प्रो. प्रतिकुलाधिपति अभिनव कोठीवाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में आईएफटीएम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 एम0पी0 पाण्डेय, आईएफटीएम विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति राहुल कुमार मिश्रा, रजिस्ट्रार संजीव अग्रवाल, महाराजा हरिश्चन्द्र पी0जी कालेज, मुरादाबाद के संरक्षक डा0 विश्व अवतार जैमिनी तथा प्रबंधक काव्य सौरभ रस्तोगी, आईएफटीएम विश्वविद्यालय के, वित्त अधिकारी के0पी0 सिंह और निदेशक खेल प्रो0 वैभव त्रिवेदी, आईएफटीएम विश्वविद्यालय के प्रो0 अनुज श्रीवास्तव, प्रो0 इन्तेजार मेंहदी, प्रो0 विकास गुप्ता, प्रो0 बी0के0 सिंह।
समापन समारेाह के अन्तर्गत फाईनल मैच महाराजा हरिश्चन्द्र पी0जी0 कालेज, मुरादाबाद व एस0एम0 कालेज, चन्दौसी के बीच खोला गया। इस मैच में एस0एम0 कालेज के कप्तान भरत शंखधार ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेजी का निर्णया लिया। एस0एम0 कालेज के कमल कान्त ने 49 रन और भरत शंखधार के 40 रनों के योगदान के साथ महाराजा हरिश्चन्द्र कालेज मुरादाबाद को 147 रन बनाना का लक्ष्य दिया। महाराजा हरिश्चन्द्र महाविद्यालय की ओर से मौ0 नासिर ने 08 विकेट लिये।
महाराजा हरिश्चन्द्र कालेज, मुरादाबाद ने बल्लेबाजी करते हुए मौ0 आकिब के 53 व अनमोल प्रकाश के 36 रनों की बदौलत लक्ष्य को 02 विकट खोकर 08 विकेट से मैच जीत लिया। इस समापन के अवसर पर विश्वविद्यालय द्वारा नामित प्रतियोगिता पर्यवेक्षक प्रो0 तरूण राष्ट्रीय और विशेषज्ञ के रूप में मुरादाबाद के बदरूदद्ीन और बरेली के सुशील कुमार उपस्थित रहें।
इस प्रतियोगिता के आयोजन सचिव मनीष भट्ट ने यह बताया गया यह प्रतियोगिता 11 अक्टूबर, 2019 को प्रारम्भ हुई थी जिसमें रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय के 22 महाविद्यालय के लगभग 350 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करा।
प्लेयर आॅफ द टूर्नामेंट महाराजा हरिश्चन्द्र महाविद्यालय के मौ0 आकिब अंसारी को मिला जिसने 360 रन बनाये।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *