Share

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रूप किशोर शास्त्री ने कैंटीन का औचक निरीक्षण किया। लंबे समय से छात्रों की शिकायत चली आ रही थी कि कैंटीन में खान-पान की व्यवस्था ठीक नहीं है।
मंगलवार को कुलपति ने कैंटीन में जाकर खाद्य पदार्थों, उनके बनाने की विधि-स्थान और क्वालिटी की जांच की। उन्होंने सभी खाद्य पदार्थों को चखकर कैंटीन के कर्मचारी को सख्त हिदायत दी कि छात्रों को अच्छे से अच्छा भोजन दिया जाए, यदि इस कार्य में कोई लापरवाही बरती गई तो कैंटीन संचालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि इस संकाय को राष्ट्र के प्रमुख तकनीकी संकाय के रूप में स्थापित करना है और यहां पर हॉस्टल और लाइब्रेरी को सुव्यवस्थित बनाना है। कुलपति ने अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय के अलग-अलग स्थानों का औचक निरीक्षण करने के बाद बीटेक के डीन प्रो. पंकज मदान को निर्देश दिए कि संस्था के हित में सभी शिक्षक और कर्मचारी मेहनत के साथ काम करें, कहाकि जो कर्मचारी प्रशिक्षण लेना चाहते है, वे प्रशिक्षित होकर अपने कार्य में पारंगत होना चाहिए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *