Share

टिहरी। आज सुबह टिहरी जिले के नैनबाग में थीलाशो पुल के पास एक कार खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए हैं। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची गई है।
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना आज सुबह करीब सात बजे की है। एक स्घ्वीफ्ट कार ( यूके07एबी6429) देहरादून से लाखामंडल जा रही थी। इसी दौरान नैनबाग-विकासनगर मार्ग पर थीलाशो पुल के पास कार अनियंत्रित हो गई और यमुना नदी में गिर गई। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल हैं। सूचना पर पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्घ्क्घ्यू आपरेशन शुरू कर दिया है। पुलिस ने बताया कि वाहन में दो परिवार के सात लोग सवार थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *