देहरादून-मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की स्वीप टीम द्वारा धूलकोट में स्थित तुलाज़ इंस्टीट्यूट में लाइव प्रशिक्षण के माध्यम से ई०वी०पी० के तहत मतदाता सत्यापन किया गया जिसमें कॉलेज में अधिकतम विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने प्रतिभाग किया।
प्रशिक्षण के दौरान सभी विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम का महत्व बताने के साथ साथ राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल एवं वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप के माध्यम से स्वयं एवं अपने परिवार का सत्यापन करने की प्रक्रिया बताई गई। इस कार्यक्रम को जारी रखने के लिए दस छात्रों को वोलेंटियर के रूप में तैनात किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज के वाइस प्रेसिडेंट राघव गर्ग का महतवपूर्ण योगदान रहा।
