Share

मुम्बई/देहरादून-मुम्बई प्रवास के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से सुप्रसिद्ध निर्माता निर्देशक एकता कपूर ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री रावत ने निर्माता निर्देशक एकता कपूर को उत्तराखंड आने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य में फिल्मों की शूटिंग के लिये अनुकूल वातावरण है। देश विदेश के जाने माने निर्माता निर्देशक उत्तराखंड में शूटिंग के लिये आ रहे हंै। राज्य सरकार की तरफ से शूटिंग के लिए पूरा सहयोग एवं प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
निर्माता निर्देशक एकता कपूर ने कहा कि वे उत्तराखंड की प्राकृतिक सौंदर्य से काफी प्रभावित है। वे जल्द ही उत्तराखण्ड आएंगी। मुख्यमंत्री श्री रावत ने निर्माता निर्देशक एकता कपूर को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार श्री के.एस. पंवार, विशेष कार्याधिकारी श्री अभय रावत, उप निदेशक सूचना श्री के.एस. चैहान आदि उपस्थित थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *