Share

देहरादून-मुम्बई-देहरादून-वाराणसी के लिए दिनांक 28 सितम्बर से एयर इंडिया की हवाई सेवा प्रारम्भ होने जा रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि इससे धार्मिक नगरी ऋषिकेश, हरिद्वार से श्रद्धालु सीधे बाबा विश्वनाथ की नगरी ‘काशी’ पहुंच सकेंगे।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री के उड्डयन सलाहकार कैप्टन दीप श्रीवास्तव ने बताया कि 26 अक्टूबर तक यह सेवा, बुधवार व शनिवार सप्ताह में दो दिन संचालित की जाएगी। इसके बाद इसकी समयसारिणी पुनः निर्धारित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इसके लिए एयर इंडिया के प्रबंध निदेशक अश्वनी लोहानी को धन्यवाद दिया है। जून माह में एयर इंडिया के प्रबंध निदेशक अश्वनी लोहानी ने सीएम आवास में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से भेंट की थी। उक्त बैठक में देहरादून से हवाई सेवाओं में वृद्धि किए जाने पर चर्चा की गई थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उड़ान योजना के तहत देहरादून, देश के दर्जनों शहरों से हवाई सेवा से जुड़ चुका है। राज्य सरकार ने यहां के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाए जाने का निर्णय लिया है। हाल ही में देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा भी प्रारम्भ की गई है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *